कराची नाज़िमाबाद नंबर 6 में मस्जिद नूरेईमान के इमाम मौलाना गुलाम मोहम्मद अमीनी को कराची में दफ़्न कर दिया गया है।ज्ञात रहे कराची नाज़िमाबाद नंबर 6 में मस्जिद नूरेईमान के इमाम मौलाना गुलाम मोहम्मद अमीनी को आतंकवादियों ने उस समय आतंकवाद निशाना बनाया था जब वह मस्जिद नूरेईमान से मग़रिब की नमाज़ पढ़ाने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे।शहीद मौलाना गुलाम मोहम्मद अमीनी की उम्र 52 साल थी, शहीद मौलाना गुलाम मोहम्मद अमीनी को फ़ाएरिंग के कारण दो गोलियाँ लगी थीं जिसके परिणाम स्वरूप मौलाना मौके पर ही शहीद हो गए थे. बाद में उनका शरीर अब्बास शहीदी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया था।ग़ौरतलब है कि इसी क्षेत्र में मौलाना मिर्जा यूसुफ हुसैन के बेटे ख़ादिम हुसैन को आतंकवाद का निशाना बनाया गया था, जबकि नाज़िम आबाद क्षेत्र पिछले कई सालों से शियों का वध स्थल बना हुआ है और आतंकवादियों को खुली छूट दी गई है, और र्कई शहादतों के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही किसी हत्यारे को सज़ा मिली।.........166
18 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 323425
कराची नाज़िमाबाद नंबर 6 में मस्जिद नूरेईमान के इमाम मौलाना गुलाम मोहम्मद अमीनी को कराची में दफ़्न कर दिया गया है।